बीजेपी कांग्रेस कर रही महिलाओं पर राजनीति
बीजेपी कांग्रेस कर रही महिलाओं पर राजनीति

 

कैलाश की टिपण्णी पर कमलनाथ का ट्वीट वार

 

महिलाओं के वोट में बहुत ताकत हैं | वो सरकार का ताज पहना  सकती हैं तो जमीन पर पटक भी सकती हैं | मध्यप्रदेश की दोनों ही लीडिंग पार्टिया ये बात अच्छे से जानती हैं | इसीलिए तो चुनावी साल शुरू होते ही बीजेपी हो या कांग्रेस दोनों ही पार्टियां महिलाओं को लुभाने वाली एक के बाद एक घोषणाएं करने लगी | मगर अचानक कैलाश विजयवर्गीय की टिपण्णी और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का ट्वीट राजनैतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ हैं | महिलाओं को लाभान्वित करने वाली घोषणाएं अभी थमी नहीं थी की कैलाश विजयवर्गीय की टिपण्णी ने सबको एक नया मुद्दा परोस दिया | अब बात बीजेपी के कथनी और करनी पर आकर अटक गई | ऐसे में विपक्ष को करारा मुद्दा हाँथ लग गया | पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ट्वीट करके वो सारे मुद्दे उजागर कर दिए जिसकी वजह से महिलाये थोड़ी परेशान हैं | बात बड़े ही इक्तेफाक की हैं कि  जब कमलनाथ ने यह ट्वीट किया तो मुख्यमंत्री शिवराज रतलाम में महिला सम्मलेन कर रहे थे | पहले आपको बता दे की कमलनाथ ने ट्वीट में क्या लिखा | मध्य प्रदेश जैसे देश के हृदय प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने महिलाओं का अपमान और उत्पीड़न करने की कसम खा ली है। भाजपा के एक नेता ने कल हमारी बेटियों के वस्त्रों के बारे में अत्यंत शर्मनाक टिप्पणी की और उन्हें शूर्पणखा कहा | जबलपुर में शराब की दुकान का विरोध कर रही बहनों के ऊपर शिवराज सरकार ने पुलिस से बर्बरता पूर्वक दमन कराया | उनके बाल पकड़कर घसीटा गया | कटनी में एक महिला का निधन होने के बाद उसका शव ले जाने के लिए एंबुलेंस नहीं मिली और परिजनों को मृतका के गहने बेचकर एंबुलेंस की व्यवस्था करनी पड़ी | मुरैना में मुख्यमंत्री जी मंच से महिला हितैषी भाषण देते रहे और एक महिला सभा में खड़ी अपनी पीड़ा को लेकर रोती रही | यह तो सिर्फ वे घटनाएं हैं जो पिछले तीन-चार दिन में मध्यप्रदेश में घटित हुई हैं | शिवराज जी की सरकार में पिछले 18 साल से प्रदेश महिला उत्पीड़न में पूरे देश में नंबर वन हो चुका है | महिलाओं का अपमान करना, उनका उत्पीड़न करना और उनके बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी करना भाजपा की पहचान बनता जा रहा है | मैं देश की माताओं, बहनों और बेटियों से निवेदन करता हूं कि वे अपने अधिकारों की लड़ाई में आगे आएं कांग्रेस पार्टी उनके अधिकारों के संघर्ष में उनके साथ खड़ी है | 

 

Dakhal News 8 April 2023

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.