Dakhal News
भोपाल/हरदा। किसान नेता एवं मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल ने सोमवार को हरदा जिले के अबगांव खुर्द गांव में सोमवार को चना उपार्जन केंद्र का शुभारंभ किया। इस मौके पर मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने बताया कि 21 मार्च से प्रदेश भर में चना सरसों और मसूर फसलों की खरीदी समर्थन मूल्य पर सरकार ने शुरू कर दी है। प्रदेश सरकार ने इस बार कृषि विभाग के माध्यम से 8 लाख मैट्रिक टन से अधिक चना, 5 लाख मैट्रिक टन से ज्यादा सरसों और डेढ़ से दो लाख मैट्रिक टन मसूर खरीदी का लक्ष्य रखा है।
कृषि मंत्री पटेल ने कहा कि प्रदेश में इस बार किसानों ने 50 प्रतिशत चना और 50 प्रतिशत गेहूं बोया है। चने की फसल इस बार प्रदेश में बंपर आई है। सरसों और मसूर फसलों की खरीदी रेट समर्थन मूल्य से ऊपर लेकिन चने की फसल का भी किसानों को लाभकारी मूल्य मिल सके इसके लिए हमारी सरकार कृत संकल्पित है। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश में भाजपा की गांव गरीब और किसानों की सरकार है। 2022 तक प्रधानमंत्री मोदी का संकल्प है कि किसानों की आय दोगुना करना है। वही 2021 में ही प्रदेश में किसानों को उनकी फसल का दोगुना दाम मिलना शुरू हो गया है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |