दो कांग्रेस विधायकों ने महिला के साथ की छेड़छाड़

रेवांचल ट्रेन में नशे की हालत में विधायकों ने छेड़ा दोनों कांग्रेस विधायकों ने आरोप से किया इंकार  बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस को निशाने पर लिया

ट्रेन में दो कांग्रेस विधायकों ने नशे की हालत में एक महिला के साथ छेड़छाड़ कर दी विधायक खुद को पाक साफ बता रहे हैं वहीं पुलिस इस मामले की जांच कर रही है भाजपा ने इस इस घटना की कड़ी आलोचना की है और कांग्रेस से जवाब मांगा है मामले की सत्यता तो जांच के बाद ही पता चल पाएगी लेकिन रेवांचल ट्रेन में आये दिन शराब के नशे में घटनाएं हो रही हैं  कई बार देखा गया है कि रेवांचल  में शराबी उत्पात मचाते  हैं जिससे यात्रियों की  सुरक्षा भगवान् भरोसे है। 

मध्य प्रदेश पिछड़ा वर्ग कल्याण समिति की बैठक का आयोजन विधानसभा में 7 अक्टूबर को होना था जिसके लिए सतना से विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा और कोतमा विधायक सुनील सराफ रेवांचल एक्सप्रेस से भोपाल आ रहे थे जिस कोच में दोनों विधायकों  की  बर्थ  थी उसी में एक महिला की भी  बर्थ  थी  ...  सतना से सागर में महिला के पति ने बदसलूकी का आरोप लगाकर ट्वीट किया और  हबीबगंज जीआरपी में दोनों विधायकों के खिलाफ शिकायती आवेदन दिया जिस पर कांग्रेस के दोनों विधायकों पर महिला के साथ बदसलूकी का आरोप लगाया इस पूरे मामले  में कांग्रेस विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा का कहना है कि आरोप निराधार है महिला किस इरादे से उन पर आरोप लगा रही है यह उन्हें खुद भी नहीं पता है जबकि वहां पर चार लोग थे महिला खुद उनकी सीट पर सोई हुई थी लेकिन उनके साथ छोटा सा बच्चा था  इसलिए महिला को उन्होंने अपनी सीट पर से जगाया भी नहीं आरोप पूरी तरह निराधार है और इसकी जांच होनी चाहिए कि किसके इशारे पर वह महिला ऐसा बोल रही है। 

वही कांग्रेसी विधायक सुनील  सराफ़ का कहना है कि पूरा मामला प्री प्लान है क्योंकि जिस तरह से महिला पहले विधायक  की  सीट पर सो जाती है  

और बाद में शिकायत करती है  ऐसा लग रहा है कि किसी के कहने पर कांग्रेस के विधायकों पर आरोप लगाने का काम किया जा रहा है और यह आरोप पूरी तरह निराधार है इसकी जांच होनी चाहिए इस घटना को लेकर वीडी शर्मा ने इसकी आलोचना की है उन्होंने इस मामले में प्रियंका गाँधी और कांग्रेस पार्टी को भी आड़े हाथों लिया है। 

 

Dakhal News 8 October 2022

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.