Patrakar Priyanshi Chaturvedi
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बीच कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए फिर से शुरू हो गई है। गहलोत दिल्ली जा रहे हैं और दिग्विजय सिंह दिल्ली में पूरा मामला जमा चुके हैं। दोनों के अलावा कोई तीसरा दमदार दावेदार नहीं है। मलिकार्जुन खड़गे और केसी वेणुगोपाल के नाम कोरम पूरा करने के लिए बताए जा रहे हैं।
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के लिए शतरंज की पूरी बिसात बिल्कुल अपने हिसाब से बिछाई थी परंतु दिग्विजय सिंह ने अचानक वाइल्ड कार्ड एंट्री मार कर सब कुछ गड़बड़ कर दिया, लेकिन अशोक गहलोत भी कच्चे खिलाड़ी नहीं है। उन्होंने 48 घंटे के भीतर स्थिति को नियंत्रण में लिया और अब फिर से दिल्ली की तरफ बढ़ रहे हैं। खबर आ रही है कि आज बुधवार को ही सोनिया गांधी से मुलाकात करेंगे।
AICC के सूत्रों का कहना है कि मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के बिल्कुल करीब है परंतु कमलनाथ उनके रास्ते में सबसे बड़ा रोड़ा है। कमलनाथ उनसे सीनियर हैं, मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष हैं और मुख्यमंत्री बनना चाहती हैं। ऐसी स्थिति में वह दिग्विजय सिंह को राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं बनने देंगे, क्योंकि इसमें कमलनाथ का दोनों तरफ से नुकसान है। दिग्विजय सिंह बड़े पद पर चले जाएंगे और मध्यप्रदेश में उनके लिए काम नहीं करेंगे। बिना दिग्विजय सिंह के मध्य प्रदेश का चुनाव जीत नहीं सकते।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |