 
									Dakhal News
 31 October 2025
									31 October 2025
									 
								
								भोपाल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विश्व फोटोग्राफी दिवस पर प्रेस फोटोग्राफर्स के साथ पौध-रोपण किया। मुख्यमंत्री चौहान ने स्वयं प्रेस फोटोग्राफर्स की फोटो खींची तथा उन्हें विश्व फोटोग्राफी दिवस की शुभकामनाएँ दी।मुख्यमंत्री चौहान ने बादाम, पीपल और गोंदी के पौधे लगाए। फोटो जर्नलिस्ट वेलफेयर सोसाइटी भोपाल के अध्यक्ष शमीम खान, मुख्यमंत्री प्रेस प्रकोष्ठ के फोटोग्राफर सलीम मिर्जा, प्रदेश टाइम्स के रविंदर सिंह, हरिभूमि के जसप्रीत सिंह, स्वदेश के एन. चौकसे सहित प्रेस फोटोग्राफर संदीप गुप्ता, पृथ्वीराज और विष्णु भी पौध-रोपण में शामिल हुए। मुख्यमंत्री चौहान के साथ 6 वर्षीय दिव्यांका भोंसले ने भी पौधा लगाया .. छत्रपति शिवाजी सेवा कल्याण समिति भोपाल से जुड़े उनके परिवार के सदस्य दिनेश भोंसले, दुर्गेश भोंसले श्रीमती प्रियंका भोंसले ने भी पौध-रोपण किया। समिति के सदस्य मुकेश मेल, आकाश प्रजापति, विभा गरूड़, ज्योति अंधाडे भी पौध-रोपण में शामिल हुई।
 
							
							
							
							Dakhal News
 20 August 2022
								20 August 2022
								|  All Rights Reserved	© 2025 Dakhal News.  Created By:   Medha Innovation & Development |