भ्रष्टाचार को लेकर कांग्रेस का अनूठा प्रदर्शन

मंत्री तुलसी सिलावट के निवास के बाहर विरोध

विरोध में ताली थाली शंख और घंटी बजाई

भारी बारिश के चलते प्रदेश में जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है वहीं भ्रष्टाचार के चलते कई पुल धस गए  धार में कारम बाँध से पानी रिसाव के कारण किसानो और क्षेत्रीय रहवासियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा इसके विरोध में कांग्रेस ने भोपाल में अनोखा प्रदर्शन किया है मंत्री तुलसी सिलावट के घर का घेराव कर  कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ताली थाली शंख और घंटी बजाई  बारिश के बीच प्रदेश की व्यवस्थाएं चरमराई हुई हैं जिसको लेकर  कांग्रेस ने अनूठा प्रदर्शन किया  कांग्रेस कार्यकर्ता ताली थाली और शंख बजाते चार इमली की तरफ बढे कार्यकर्ताओं ने जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट के निवास का घेराव किया तुलसी सिलावट के घर के बाहर ताली थाली शंख घंटी बजाकर विरोध जताया कारम बांध रिसाव ओर प्रदेश में कई जगह पुल टूटने की घटना के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता विरोध जता रहे हैं  कांग्रेस का आरोप है की व्यवस्थाएं भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रही है भ्रष्टाचार की वजह से घटिया निर्माण हुए जिसके कारण इतने खतरनाक हालात पैदा हुए 

 

 

 

Dakhal News 18 August 2022

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.