संजय शुक्ला पांच ओवर ब्रिज बनाएंगे
संजय शुक्ला  पांच ओवर ब्रिज बनाएंगे

कोरोना पीड़ितों को 20 हजार की मदद

इंदौर से कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी संजय शुक्ला ने यह कहकर सब को चौंका दिया कि वे अगर जीतते हैं तो इंदौर में पांच ओवर ब्रिज बनाये जायेंगे और हर कोरोना पीड़ित को बीस हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी  कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी संजय शुक्ला ने  अपना घोषणा पत्र जारी किया संजय शुक्ला ने अपने घोषणा पत्र में शहर के विकास और नगर निगम से संबंधित कई घोषणाएं की  इसी बीच संजय शुक्ला ने यह भी घोषणा कर दी की अगर वह जीते तो वे  शहर में पांच ओवर ब्रिज बनाएंगे  जिसमें ना ही नगर निगम से न हीं राज्य सरकार से कोई राशि ली जाएगी इस मौके पर मौजूद पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा पूर्व मंत्री विजयलक्ष्मी साधो भी इस घोषणा को सुनकर  चौंक  गए संजय शुक्ला यहीं नहीं रुके उन्होंने कहा  कि अगर वह जीतते हैं तो कोरोना से पीड़ित लोगों को  20 हजार  रूपये की एकमुश्त सहायता राशि दी जाएगी  

 

Dakhal News 30 June 2022

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.