सरकारी योजनाओ से आम जन लाभान्वित

महापौर प्रत्याशी  को जिताने  की अपील  

भाजपा नेताओं ने सरकार की उपलब्धियों गिनाते हुए कहा कि सिंगरौली का विकास भाजपा के जरिये ही संभव है भाजपा नेताओं ने भाजपा के 45 पार्षद प्रत्याशियों और महापौर प्रत्याशी चंद्र प्रताप विश्वकर्मा को जिताने की अपील आम जान से की है सिंगरौली में भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गोयल एवं विधायक राम लल्लू वैश्य ने  भाजपा संगठन एवं सरकार की उपलब्धियों के साथ साथ नगर निगम चुनाव अभियान मे पार्टी एवं संगठन द्वारा किये जाने वाले कार्यों‌ पर प्रकाश डाला विधायक रामलल्लू वैश्य ने कहा कि भाजपा सरकार की जनहित की ऐसी अनेक योजनाएं हैं जिससे आम जन लाभान्वित है वहीँ  वीरेंद्र गोयल ने भाजपा महापौर प्रत्याशी चंद्र प्रताप विश्वकर्मा एवं 45 वार्ड प्रत्याशियों  को जिताने की अपील करते हुए 5 वर्षों में किए गए नगर निगम क्षेत्र के  विकास कार्यो पर प्रकाश डाला

Dakhal News 26 June 2022

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.