Patrakar Priyanshi Chaturvedi
सत्तन बोले कांग्रेस में जितने कार्यकर्ता बचे, वो समर्पित हैं
भाजपा के वरिष्ठ नेता और कवि सत्यनारायण सत्तन ने सिंधिया पर निशाना साधा और कहा कि सिंधिया परिवार ने अपनी मातृ संस्था से दगा कर अपने परिवार की परंपरा को आगे बढ़ाया है ... जो लोग मुखौटा लगाकर बात करते हैं, उनकी असलियत हमें समझना होगीइंदौर में यंग इंडिया क्लब द्वारा झांसी की रानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता सत्यनारायण सत्तन ने सिंधिया परिवार पर कटाक्ष किए उन्होंने कहा कि सिंधिया ने अपनी मातृ संस्था से दगा कर अपने परिवार की परंपरा को आगे बढ़ाया है जो लोग मुखौटा लगाकर बात करते हैं, उनकी असलियत हमें समझनी होगी आज भाजपा में हर किसी को प्रवेश मिल रहा है यह देखते ही नहीं कि वह दलबदलू है, गद्दार है या क्या है कांग्रेस में अब जितने भी नेता बचे हैं, वे न तो दलबदलू ,हैं न गद्दार हैं, वे समाज, देश और पार्टी के प्रति समर्पित नेता हैं इंदिराजी के समय में जो हालत हमारी थी, अब वही हालत कांग्रेस की हो गई है
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |