Patrakar Priyanshi Chaturvedi
पूर्व मंडल अध्यक्ष समर्थकों ने की पुनर्विचार की मांग
छिंदवाड़ा में नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों की घोषणा के बाद नाराजगी देखने को मिल रही है जिसको लेकर कार्यकर्ता भाजपा कार्यालय पहुंचे और घोषित प्रत्याशी पर दोबारा विचार करने की मांग की न्यूटन और चांदामेटा में भाजपा ने प्रत्याशी घोषित किये जिसके बाद से कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखने को मिल रही है दरअसल भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता और पूर्व मंडल अध्यक्ष श्रीचंद पटेल अपनी बहू के लिए टिकट की मांग कर रहे थे लेकिन टिकट नहीं मिलने पर वह समर्थकों के साथ भाजपा कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने टिकट न मिलने को लेकर नाराजगी जाहिर की कार्यकर्ताओं ने भी पार्टी के आला पदाधिकारियों से नाराजगी जाहिर करते हुए घोषित प्रत्याशी पर पुनर्विचार करने की मांग की वहीं पदाधिकारियों ने उनकी बात पर गौर करने का आश्वासन दिया है भाजपा नेताओं के रवैये और टिकिट वितरण में हुई गड़बड़ी इस बार भाजपा को भारी पड़ सकती है
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |