
Dakhal News

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने सोमवार को चाचौड़ा से कांग्रेस विधायक और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह की पर्यावरण पर लिखी किताब का विमोचन किया। कमलनाथ के निवास पर हुए सादे कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सासंद दिग्विजय सिंह भी मौजूद रहे।
किताब केे विमोचन अवसर पर कमलनाथ ने चुटकी लेते हुए कहा कि यदि यह किताब दिग्विजय सिंह पर लिखी होती तो सबसे ज्यादा बिकती। उन्होंने कहा कि पर्यावरण मेरा पसंदीदा विषय है। मैं खुद पर्यावरण मंत्री रह चुका हूं। इसलिए इसकी अहमियत जानता हूं। मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री रहते अल्प समय में ही पर्यावरण संरक्षण को लेकर योजनाएं बनाई थी। अगली बार सरकार आने पर इन योजनाओं को क्रियान्वित किया जाएगा।
बक्सवाहा में जंगल की कटाई पर पूर्व सीएम कमलनाथ ने कहा कि पर्यावरण के नजरिए से यह चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि जब मैं मुख्यमंत्री था, तब मैंने यह जानकारी निकाली थी कि प्रदेश में कितनी नदियां और तालाब सूख गए हैं। इन्हें फिर से जीवित करने की जरुरत है। दिग्विजय ने कहा कि अगली बार सरकार आने पर इस पर गंभीरता से काम किया जाएगा।
Dakhal News
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
![]() |