छत्तीसगढ़ के झटके के बाद बीजेपी एलर्ट
छत्तीसगढ़ के झटके के बाद बीजेपी एलर्ट
पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ के नगरीय निकाय चुनाव में सत्तारुढ़ दल भाजपा को उम्मीद के मुताबिक सफलता न मिलने पर पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई अलर्ट हो गई है। इसके बाद वह किसी तरह का जोखिम उठाने को तैयार नहीं है। हाल ही में भाजपा ने दो विधायकों सहित कई कार्यकर्ताओं को नोटिस जारी कर यह संदेश देने की कोशिश की है कि इसी माह होने वाले चारों नगर निगम के चुनावों में किसी ने गड़बड़ी या भितरघात किया तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। चाहे वह कितना बड़ा नेता क्यों न हो।पिछले दिनों छत्तीसगढ़ में हुए नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस ने पिछले चुनावों के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन किया है और नगर पालिका व नगर निगम में बाजी बराबरी पर रही है तो नगर पंचायतों में कांग्रेस, भाजपा से कहीं आगे निकल गई है। कुल मिलाकर नगर निकाय चुनाव के नतीजे कांग्रेस को उत्साहित और भाजपा में अंदर खाने सवाल उठाने वाले हैं। मध्य प्रदेश में दो चरणों में हुए नगर निकाय चुनाव में भाजपा ने कांग्रेस को आगे बढ़ने का मौका नहीं दिया। पिछले दिनों जिन 10 नगर निगमों में चुनाव हुए, उन सभी में भाजपा ने अपना परचम फहराया। अब चार नगर निगमों के चुनाव इसी माह के अंत में हैं। भाजपा ने चुनाव तो आसानी से जीत लिए थे मगर दो नगर निगमों में पार्षद ज्यादा होने के बावजूद सभापति के चुनाव में उसे नुकसान उठाना पड़ा है। राज्य में चार नगर निगमों सहित नौ नगर निकायों के चुनाव की तैयारियों में पार्टी जुटी थी तभी छत्तीसगढ़ के नगर निकाय चुनाव के नतीजे आ गए। इन नतीजों ने पार्टी को चेता दिया है कि अगर उसकी ओर से बगावत करने वालों या उनका साथ देने वालों पर लगाम न कसी गई तो चुनाव में नुकसान हो सकता है।
Dakhal News 22 April 2016

Comments

Be First To Comment....
Advertisement
Advertisement

x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.