चोरों ने किया पत्रकार पर जानलेवा हमला
patrkaar hamla

भोपाल के होशंगाबाद रोड स्थिति कवर्ड कैंपस चिनार फॉर्चून सिटी में तीन बदमाशों ने एक पत्रकार पर जानलेवा हमला कर दिया। उनका कसूर सिर्फ इतना था उन्होंने कॉलोनी में घुसे बदमाशों को चोरी करने से रोका था। पत्रकार को पीठ और कंधे पर चाकू के दो गंभीर घाव लगने के बाद निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों के बारे में पता नहीं लगा पाई है।

मकान नंबर-302 चिनार फॉर्चून निवासी अभिषेक त्रिपाठी (24) पिता वेदप्रकाश त्रिपाठी पत्रकार हैं। उनके साथ उनके सीनियर मूलतः कानपुर निवासी आलोक पांडे (42) रहते हैं। अभिषेक ने बताया कि शनिवार रात करीब 12 बजे वे घर पर आकर सो गए। इसके बाद रात करीब डेढ़ से 2 बजे के बीच आलोक भी घर पहुंचे। खाना खाने के बाद रात करीब ढाई बजे आलोक को कुत्तों के भौंकने की आवाज सुनाई दी। लगातार कुत्तों के भौंकने पर वे डंडा लेकर गैलरी से नीचे उतरे तो उन्हें एक अज्ञात युवक भागते दिखा। उन्होंने उसका पीछा कर दबोच लिया। उनके बीच झूमा-झपटी होने लगी। तभी दो और बदमाशों ने वहां पहुंचकर आलोक को घेर लिया। साथी को छुड़ाने के लिए बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ पांच वार चाकू चलाया। दो वार उनके कंधे और कमर में लग गए। उनकी आवाज सुनकर मैं बाहर आया तो बदमाश भाग निकले। मैंने तत्काल आलोक को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। घाव गहरे होने के कारण उनका आईसीयू में इलाज चल रहा है।

बदमाश कॉलोनी में वाहन चोरी की नियत से घुसे थे। बदमाश दो पहिया वाहनों के लॉक तोड़ने में लगे हुुए थे। इसी दौरान आलोक की नजर पड़ गई और बदमाशों को भागने के लिए मजबूर होना पड़ा।

कवर्ड कैंपस होने के बाद भी कॉलोनी में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। पुलिस को जांच में कैंपस के अंदर लगे सभी सीसीटीवी कैमरे बंद मिले, जबकि रात को ड्यूटी पर तैनात दोनों गार्ड भी वारदात के दौरान सो रहे थे। वारदात के बाद भागे बदमाशों को गार्ड ने पकड़ने तक का प्रयास नहीं किया।

मिसरोद टीआई राजबहादुर सिंह कुशवाहा ने बताया कि कैंपस के अंदर के सभी सीसीटीवी बंद मिले हैं। अब तक की जांच में आरोपियों का सुराग नहीं मिल पाया है। पुराने बदमाशों और चोरों से भी पूछताछ कर रहे हैं।

 

Dakhal News 12 December 2016

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.