अनिरुद्ध-काव्या के रिसेप्शन का कार्ड वायरल
  Anirudh-Kavya

मशहूर संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर और सनराइजर्स हैदराबाद की को-ओनर काव्या मारन के वेडिंग रिसेप्शन का निमंत्रण कार्ड सोशल मीडिया पर चर्चा में है। खबरों के मुताबिक, दोनों का ग्रैंड रिसेप्शन 21 नवंबर को चेन्नई में आयोजित किया जाएगा। आइवरी और हल्के नीले रंग के बॉक्स में तैयार इस कार्ड को आकर्षक डिजाइन, उभरे हुए अक्षरों और शाही मुहर जैसी सजावट से खास बनाया गया है। बताया जा रहा है कि इसे पिंक व्हिसल मैन की रंजनी अयंगर ने डिजाइन किया है और इसका लुक यूरोप की बारोक कला से प्रेरित है।

रिसेप्शन के लिए राजनीति की कई बड़ी हस्तियों को आमंत्रित किए जाने की खबर है। इनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय, तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू, एमके स्टालिन, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के नाम शामिल बताए जा रहे हैं। हालांकि, इन सभी मेहमानों की मौजूदगी को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है।

राजनीतिक हस्तियों के साथ फिल्म इंडस्ट्री के कई दिग्गजों को भी न्योता दिए जाने की चर्चा है। इनमें सुपरस्टार रजनीकांत, संगीतकार एआर रहमान, शिवकार्तिकेयन, अजित कुमार और निर्देशक नेल्सन दिलीपकुमार जैसे नाम शामिल हैं। अनिरुद्ध रविचंदर तमिल और तेलुगु सिनेमा के लोकप्रिय संगीतकार हैं, जबकि काव्या मारन सन ग्रुप के चेयरमैन कलानिधि मारन की बेटी और सनराइजर्स हैदराबाद से जुड़ी प्रमुख हस्ती हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दोनों की नवंबर में ग्रीस में शादी होने का दावा किया गया है, लेकिन शादी की तारीख और स्थान को लेकर दोनों की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

 

Dakhal News 27 October 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.