भोपाल में इंडिगो फ्लाइट की हार्ड लैंडिंग, तकनीकी जांच के चलते उड़ान में देरी
  Hard landing of an Indigo flight in Bhopal; flight delayed due to technical inspection.

 

भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट पर मंगलवार को दिल्ली जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट की हार्ड लैंडिंग के बाद विमान की तकनीकी जांच शुरू कर दी गई। जांच के चलते उड़ान निर्धारित समय पर रवाना नहीं हो सकी, जिससे यात्रियों को एयरपोर्ट पर इंतजार करना पड़ा। एयरपोर्ट अथॉरिटी के मुताबिक, तकनीकी जांच और जरूरी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद ही विमान को दोबारा उड़ान भरने की अनुमति दी जाएगी। जानकारी के अनुसार, फ्लाइट के शाम 4:30 बजे दिल्ली के लिए रवाना होने की संभावना जताई गई थी।

इस फ्लाइट से केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और भारतीय जनता पार्टी के सोशल मीडिया के राष्ट्रीय संयोजक दीपक म्हस्के भी दिल्ली जाने वाले थे। हालांकि, विमान की तकनीकी जांच के चलते यात्रा में देरी हुई। उड़ान में विलंब होने से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार, हार्ड लैंडिंग के बाद विमान की जांच करना विमानन सुरक्षा से जुड़ी नियमित प्रक्रिया है।

अधिकारियों ने बताया कि लैंडिंग के दौरान यदि पायलट को लगता है कि विमान रनवे पर अपेक्षा से अधिक जोर से उतरा है, तो वह इसकी जानकारी इंजीनियरिंग टीम को देता है। इसके बाद विमान के तकनीकी पहलुओं की जांच की जाती है और जरूरत के अनुसार आवश्यक परीक्षण किए जाते हैं। जांच पूरी होने और विमान के सुरक्षित पाए जाने के बाद ही अगली उड़ान की अनुमति दी जाती है।

 

 

Dakhal News 27 October 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.