अभिजीत दीपके की दिल्ली एंट्री से बढ़ी हलचल CJP के पोस्ट ने बढ़ाई चर्चा
  Abhijit Deepke

 

CJP ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दावा किया है कि अभिजीत दीपके मुंबई से दिल्ली पहुंच चुके हैं। पार्टी ने अपने आधिकारिक X अकाउंट पर लिखा, “कुछ बड़ा होने वाला है।” इस पोस्ट के बाद दिल्ली में उनकी अगली गतिविधि को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि, CJP की ओर से अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि अभिजीत दीपके दिल्ली में किस कार्यक्रम में शामिल होंगे या आगे पार्टी की क्या रणनीति है।

दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचने के बाद अभिजीत दीपके ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या देश में तिरंगा फहराना अपराध है। दीपके ने दावा किया कि CJP के नेता अशुतोष और सौरव को जंतर-मंतर पर तिरंगा फहराने के कारण पांच दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। उन्होंने इस कार्रवाई की तुलना अंग्रेजों के शासनकाल से करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा। ये आरोप अभिजीत दीपके की ओर से लगाए गए हैं।

जानकारी के अनुसार, CJP के नेता सौरव दास और अशुतोष रांका को 13 अक्टूबर 2026 को दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया गया था। पुलिस के मुताबिक, दोनों ने निर्धारित प्रदर्शन स्थल की सूची से जंतर-मंतर हटाए जाने के बावजूद वहां पहुंचकर बैरिकेड पार किए और नारेबाजी की। 14 अक्टूबर को मजिस्ट्रेट ने दोनों को पांच दिन की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेजने का आदेश दिया, जबकि पार्टी के एक अन्य नेता अजिंक्य शिंदे को निजी मुचलके पर रिहा कर दिया गया। फिलहाल, अभिजीत दीपके के दिल्ली पहुंचने के बाद CJP की ओर से आगे की गतिविधियों को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

 

Dakhal News 14 October 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.