नवरात्रि पर भोपाल में दिखेगा देश के प्रसिद्ध मंदिरों का स्वरूप
  Replicas of the country

 

शारदीय नवरात्रि के स्वागत के लिए भोपाल में तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। इस बार शहर के अलग-अलग इलाकों में दुर्गा पंडालों को देश के प्रसिद्ध मंदिरों और शक्तिपीठों के स्वरूप में सजाया जा रहा है। बरखेड़ा पठानी में 25 मीटर तक ऊंची पहाड़ी संरचनाएं तैयार की जा रही हैं, जबकि अवधपुरी में करीब डेढ़ एकड़ क्षेत्र में हिंगलाज मंदिर की झांकी बनाई जा रही है। इन पंडालों में कृत्रिम पहाड़, गुफाएं और आकर्षक रोशनी के जरिए श्रद्धालुओं को तीर्थस्थलों जैसा अनुभव देने की तैयारी है।

बरखेड़ा पठानी के एसएन सेक्टर ग्राउंड में जय मां भवानी धर्म जागृति मंच की ओर से करीब 1.35 करोड़ रुपये की लागत से भव्य झांकी तैयार की जा रही है। इसमें नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर और मुक्तिनाथ धाम के साथ वैष्णो देवी की गुफा का स्वरूप भी बनाया जा रहा है। श्रद्धालुओं को यहां केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के साथ बांग्लादेश के ढाकेश्वरी शक्तिपीठ की झलक भी देखने को मिलेगी। वहीं, अवधपुरी में बलूचिस्तान स्थित हिंगलाज मंदिर की प्रतिकृति तैयार की जा रही है, जिस पर लगभग 60 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं। दूसरी ओर, विट्टल मार्केट हाट बाजार में सोमनाथ मंदिर के स्वरूप वाली झांकी बनाई जा रही है। जय मां वैष्णो दुर्गा उत्सव एवं श्री राम रसोई समिति के इस 24वें आयोजन पर करीब 1.30 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं।

सोमनाथ मंदिर की झांकी को तैयार करने के लिए कोलकाता से आए 42 कारीगर पिछले तीन महीने से काम कर रहे हैं। आयोजन समिति के अनुसार, मंदिर के एक हजार वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में इसकी धार्मिक महत्ता और ऐतिहासिक विरासत को दर्शाने की कोशिश की जा रही है। झांकी में करीब 45 से 48 मूर्तियां लगाई जाएंगी, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहेंगी। नवरात्रि के दौरान भोपाल में तैयार हो रही इन झांकियों के जरिए भक्तों को एक ही शहर में कई प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों के स्वरूप देखने का अवसर मिलेगा

Dakhal News 10 October 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.