नाना पाटेकर की आखिरी फिल्म की MP में हुई थी शूटिंग
  Nana Patekar

 

करीब पांच दशक लंबे करियर में अलग-अलग तरह के किरदार निभाने वाले नाना पाटेकर ने अपनी आखिरी फिल्म ‘शक्ति शालिनी’ की शूटिंग का एक बड़ा हिस्सा मध्य प्रदेश में किया था। मैडॉक हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स की इस फिल्म की शूटिंग के लिए वह मई 2026 में मध्य प्रदेश पहुंचे थे। फिल्म में उनके साथ अनीत पड्डा और विनीत कुमार सिंह भी नजर आएंगे। ‘शक्ति शालिनी’ को 2027 में रिलीज किए जाने की तैयारी है।

फिल्म की कहानी में चंबल के बीहड़ और डाकुओं से जुड़ा बैकड्रॉप देखने को मिलेगा, जिसके चलते मध्य प्रदेश के ग्वालियर, दतिया और मुरैना में शूटिंग की गई। दतिया के करण सागर इलाके में भी फिल्म के कुछ दृश्यों की शूटिंग हुई थी, जहां स्थानीय लोगों ने नाना पाटेकर को शूटिंग करते देखा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म में नाना पाटेकर एक तांत्रिक की भूमिका निभा रहे हैं। बताया गया है कि निधन से पहले वह अपने हिस्से की शूटिंग पूरी कर चुके थे

मध्य प्रदेश से नाना पाटेकर का जुड़ाव इससे पहले भी कई फिल्मों के जरिए रहा है। साल 2010 में रिलीज हुई ‘राजनीति’ की शूटिंग के दौरान वह भोपाल में भी रहे थे। इसके अलावा 1990 में आई ‘थोड़ा सा रोमानी हो जाएं’ और 2000 की क्राइम थ्रिलर ‘तरकीब’ की शूटिंग भी मध्य प्रदेश में हुई थी। इन दोनों फिल्मों के कई हिस्से होशंगाबाद, यानी मौजूदा नर्मदापुरम जिले के पचमढ़ी में फिल्माए गए थे।

Dakhal News 8 October 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.