जीतू पटवारी ने रीवा संभाग के नेताओं से की बैठक
  Jitu Patwari held a meeting with leaders from the Rewa division.

 

मध्य प्रदेश कांग्रेस ने विंध्य क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने के लिए अपनी गतिविधियां तेज कर दी हैं। इसी सिलसिले में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भोपाल स्थित इंदिरा भवन में रीवा संभाग के नेताओं के साथ बैठक की। बैठक में रीवा, मैहर, मऊगंज, सतना, सीधी और सिंगरौली जिलों के संगठन की स्थिति की समीक्षा की गई। जिला अध्यक्षों के साथ विधानसभा और जिला प्रभारियों से भी क्षेत्र में पार्टी की गतिविधियों और आगामी रणनीति को लेकर चर्चा की गई। कांग्रेस का फोकस बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और क्षेत्र में अपनी राजनीतिक मौजूदगी बढ़ाने पर रहा।

बैठक में वरिष्ठ कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा और प्रदेश महासचिव गौरव रघुवंशी भी मौजूद रहे। संभाग के नेताओं ने अपने-अपने जिलों में संगठन की स्थिति और स्थानीय राजनीतिक परिस्थितियों की जानकारी प्रदेश नेतृत्व के सामने रखी। बैठक के दौरान विंध्य क्षेत्र में भाजपा की गतिविधियों और उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला के प्रभाव वाले इलाकों को लेकर भी चर्चा हुई। कांग्रेस नेताओं ने क्षेत्र से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने और संगठन को ज्यादा सक्रिय बनाने पर जोर दिया।

रीवा संभाग की बैठक को कांग्रेस की आगामी राजनीतिक तैयारियों के लिहाज से अहम माना जा रहा है। पार्टी नेताओं ने कहा कि संगठन को विधानसभा स्तर से लेकर बूथ तक मजबूत करने के लिए लगातार काम किया जाएगा। स्थानीय नेताओं और पदाधिकारियों से क्षेत्र की जनता से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय रहने तथा संगठन को एकजुट रखने की बात कही गई। प्रदेश नेतृत्व की ओर से संभाग की जमीनी स्थिति की जानकारी जुटाने के साथ आने वाले समय में संगठनात्मक गतिविधियों को और विस्तार देने की तैयारी की जा रही है।

 

Dakhal News 7 October 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.