SIR पर CM मोहन यादव की अपील, भ्रम-अफवाहों पर ध्यान न दें
  CM Mohan Yadav appeals regarding SIR: Do not pay heed to misconceptions or rumors

 

मध्य प्रदेश में SIR को लेकर सियासत के बीच मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मतदाताओं से प्रक्रिया को लेकर किसी भी तरह के भ्रम या अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए जागरूक मतदाताओं की भागीदारी जरूरी है। मुख्यमंत्री ने मतदाता सूची को अपडेट, पारदर्शी और भरोसेमंद बनाए रखने को लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण बताया और SIR को इसी प्रक्रिया का हिस्सा बताया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि SIR के तहत मतदाता सूची के सत्यापन का काम किया जा रहा है और इसके लिए निर्वाचन आयोग ने तय प्रक्रिया निर्धारित की है। उन्होंने लोगों से अपील की कि प्रक्रिया से जुड़ी सही जानकारी के लिए केवल निर्वाचन आयोग के आधिकारिक माध्यमों पर भरोसा करें। Form 6 और Declaration समेत जरूरी दस्तावेजों और प्रक्रियाओं को लेकर किसी अपुष्ट जानकारी के आधार पर भ्रमित न होने की सलाह भी दी गई है।

वहीं, मुख्यमंत्री ने 18 वर्ष की उम्र पूरी कर चुके युवाओं से मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने की अपील की। उन्होंने कहा कि हर नागरिक को अपने नाम की स्थिति की जांच करनी चाहिए और मतदान के अधिकार को लेकर जागरूक रहना चाहिए। इससे मतदाता सूची को अधिक विश्वसनीय बनाने के साथ लोकतांत्रिक प्रक्रिया में लोगों की भागीदारी भी मजबूत होगी।

 

Dakhal News 5 October 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.