Patrakar Priyanshi Chaturvedi
मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी की राजनीतिक मामलों की समिति (पीएसी) की महत्वपूर्ण बैठक 11 अगस्त को भोपाल में आयोजित हुई। बैठक में प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी सहित समिति के वरिष्ठ सदस्यों ने संगठन की आगामी रणनीति और विपक्ष की भूमिका को और प्रभावी बनाने पर विचार-विमर्श किया। बैठक से पहले प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक ने पत्रकारों से चर्चा कर इसकी जानकारी दी।
मुकेश नायक ने बताया कि जिला कांग्रेस अध्यक्षों, जिला प्रभारियों तथा विधानसभा क्षेत्र प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों की स्थानीय जनसमस्याओं की पहचान कर उन्हें संगठन के माध्यम से प्रभावी ढंग से उठाएं। उन्होंने भाजपा सरकार पर लोकतांत्रिक संस्थाओं को राजनीतिक नियंत्रण में लेने और सहकारी आंदोलन को कमजोर करने का भी आरोप लगाया।
पार्टी सूत्रों के मुताबिक बैठक में जनआंदोलन और स्थानीय मुद्दों की रूपरेखा तैयार करने पर विशेष जोर दिया गया, ताकि आगामी समय में पार्टी जमीनी स्तर पर अपनी पकड़ मजबूत कर सके। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि संगठन अब बूथ स्तर तक जनसमस्याओं को उठाने की रणनीति पर काम करेगा, जिससे आने वाले चुनावी मुकाबलों के लिए जमीन तैयार की जा सके।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |