दतिया में कांग्रेस की आभार सभा, जीतू पटवारी बोले- किसानों से किए वादे पूरे कराएंगे
Congress, gratitude meeting , Datia; Jitu Patwari

दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह की जीत के बाद पार्टी ने विजय जुलूस और आभार सभा का आयोजन किया। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए और जनता का समर्थन मिलने पर आभार व्यक्त किया। पटवारी ने इस जीत को प्रदेश और देश में कांग्रेस के लिए सकारात्मक राजनीतिक संदेश बताते हुए कहा कि यह बदलाव की शुरुआत का संकेत है।

 

दतिया पहुंचने से पहले मुरैना में कार्यकर्ताओं ने जीतू पटवारी का स्वागत किया, जहां उन्होंने किसानों के मुद्दे पर भाजपा सरकार को घेरा। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में खाद की कथित कालाबाजारी हो रही है और किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पटवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री और सरकार को किसानों से किए गए वादे पूरे करने होंगे और कांग्रेस किसानों के अधिकारों की लड़ाई जारी रखेगी।

Priyanshi Chaturvedi 6 August 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.