Patrakar Priyanshi Chaturvedi
राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मुद्दे पर संसद के मानसून सत्र के 12वें दिन लोकसभा और राज्यसभा में जोरदार हंगामा हुआ। लोकसभा की कार्यवाही महज 19 मिनट चलने के बाद बुधवार तक के लिए स्थगित कर दी गई। इस दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने टैक्स संशोधन से जुड़े विधेयक पेश किए। वहीं, राज्यसभा की कार्यवाही भी लगातार व्यवधान के कारण कई बार स्थगित करनी पड़ी।
राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट और कथित चढ़ावा चोरी मामले को लेकर केंद्र सरकार से जवाब मांगा और पूछा कि इस मामले में ED और CBI जैसी एजेंसियां कार्रवाई क्यों नहीं कर रहीं। इसके जवाब में संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर पलटवार करते हुए कहा कि राम मंदिर का विरोध करने वाले दल अब "घड़ियाली आंसू" बहाकर जनता को गुमराह कर रहे हैं। विपक्ष के लगातार हंगामे के बीच राज्यसभा की कार्यवाही भी बुधवार सुबह 11 बजे तक स्थगित कर दी गई।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |