रजिस्ट्री के बाद नामांतरण नहीं कराया तो मिलेगा अलर्ट, मध्यप्रदेश में नई व्यवस्था लागू
Alert,  issued, mutation , property registration, Madhya Pradesh

मध्यप्रदेश में जमीन और मकान से जुड़े विवाद कम करने के लिए रजिस्ट्री और नामांतरण की प्रक्रिया को आपस में जोड़ा जा रहा है। इसके तहत संपदा और साइबर तहसील पोर्टल को एकीकृत किया जाएगा। अब यदि कोई व्यक्ति संपत्ति की रजिस्ट्री कराने के बाद नामांतरण (दाखिल-खारिज) नहीं कराता है, तो उसके मोबाइल पर अलर्ट संदेश भेजकर प्रक्रिया पूरी करने की जानकारी दी जाएगी। सरकार का उद्देश्य राजस्व रिकॉर्ड को समय पर अपडेट करना और संपत्ति संबंधी विवादों को कम करना है।

फिलहाल रजिस्ट्री के बाद नामांतरण के लिए अलग से आवेदन करना पड़ता है और केवल करीब 30 प्रतिशत लोग ही यह प्रक्रिया पूरी करते हैं। नई व्यवस्था में रजिस्ट्री के आधार पर संबंधित व्यक्ति को स्वतः सूचना भेजी जाएगी, जिससे नामांतरण की प्रक्रिया आसान और तेज होगी। नामांतरण के जरिए सरकारी राजस्व रिकॉर्ड में नए मालिक का नाम दर्ज होता है, जिससे संपत्ति पर कानूनी अधिकार स्थापित होता है, कर भुगतान में सुविधा मिलती है और भविष्य में धोखाधड़ी या स्वामित्व विवाद की संभावना भी कम होती है।

 
 
Priyanshi Chaturvedi 4 August 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.