Patrakar Priyanshi Chaturvedi
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) लगातार भर्ती परीक्षाओं की निर्धारित तिथियों में बदलाव कर रहा है, जिससे प्रतियोगी छात्रों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। परीक्षा कैलेंडर जारी होने के बावजूद जनवरी से अब तक चार भर्ती परीक्षाओं की तारीखें बदली जा चुकी हैं। ताजा मामला कृषि विस्तार अधिकारी भर्ती परीक्षा-2026 का है, जो पहले 5 अगस्त से शुरू होनी थी, लेकिन अब इसे 17 सितंबर तक स्थगित कर दिया गया है। बार-बार तिथि बदलने से अभ्यर्थियों की तैयारी, यात्रा और ठहरने की योजनाएं प्रभावित हो रही हैं।
इससे पहले भी समूह-1 उप समूह-2, समूह-2 उप समूह-3 तथा वन रक्षक, क्षेत्र रक्षक एवं जेल प्रहरी भर्ती परीक्षाओं की तिथियां बदली जा चुकी हैं। कई अभ्यर्थी एक साथ विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं, ऐसे में लगातार बदलाव उनकी रणनीति पर असर डाल रहा है। वहीं, कई परीक्षाओं के नोटिफिकेशन अब भी लंबित हैं और वर्ग-1 शिक्षक भर्ती परीक्षा 2026 को प्रस्तावित सूची में शामिल नहीं किए जाने से भी उम्मीदवारों में असंतोष बना हुआ है।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |