Patrakar Priyanshi Chaturvedi
बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात की तीन विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों की मतगणना अंतिम चरण में पहुंच गई है। बिहार की बांकीपुर सीट पर जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर 15वें राउंड के बाद भाजपा उम्मीदवार नीरज कुमार से 8,202 वोटों की बढ़त बनाए हुए हैं। यह सीट भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का पारंपरिक गढ़ मानी जाती है, जो उनके राज्यसभा जाने के बाद खाली हुई थी। वहीं, मध्य प्रदेश की दतिया सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने शुरुआती दौर में पिछड़ने के बाद मजबूत वापसी करते हुए भाजपा उम्मीदवार आशुतोष तिवारी पर बढ़त बना ली है।
दतिया में 8वें राउंड की मतगणना तक कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह को 38,264 वोट मिले हैं और वे भाजपा के आशुतोष तिवारी से 6,583 वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं, आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के दामोदर यादव 'मंडल' को 11,758 वोट मिले हैं। दूसरी ओर, गुजरात की मंजलपुर सीट पर भाजपा उम्मीदवार सतीश पटेल 49,791 वोटों के साथ कांग्रेस के भिखाभाई रबारी से 27,516 वोटों की निर्णायक बढ़त बनाए हुए हैं। 19 में से 17 राउंड की मतगणना पूरी होने के साथ उनकी जीत लगभग तय मानी जा रही है।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |