बांकीपुर में प्रशांत किशोर की बढ़त के बीच चर्चा में नितिन नवीन का पुराना बयान
Nitin Navin

बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। इसी बीच भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का चुनाव प्रचार के दौरान दिया गया एक पुराना बयान सोशल मीडिया और राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बन गया है। प्रचार के दौरान नितिन नवीन ने कहा था, "बांकीपुर में मेरा परिवार रहता है, मेरा घर है और मेरे घर को भेदना इतना आसान नहीं है।" उन्होंने भरोसा जताया था कि भाजपा उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा की जीत नया इतिहास बनाएगी और बांकीपुर की जनता भाजपा के साथ खड़ी रहेगी।

 

बांकीपुर सीट बचाने के लिए भाजपा ने पूरी ताकत झोंकी थी। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, नितिन नवीन समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने प्रचार किया, जबकि अभिनेता पवन सिंह और मनोज तिवारी ने भी चुनावी सभाओं में हिस्सा लिया। हालांकि, मतगणना में प्रशांत किशोर लगातार बढ़त बनाए हुए हैं, जिसके बाद नितिन नवीन का यह बयान फिर से चर्चा में आ गया है। वहीं, सोशल मीडिया पर कई लोग इसे भाजपा के अति आत्मविश्वास से जोड़कर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

Priyanshi Chaturvedi 3 August 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.