पंजाब कांग्रेस में बढ़ी गुटबाजी, चन्नी की निलंबित विधायक से मुलाकात के बाद तेज हुए बगावत के सुर
Punjab Congress,  Channi

पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की अंदरूनी कलह एक बार फिर खुलकर सामने आ गई है। पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने पार्टी से निलंबित पूर्व विधायक मदन लाल जलालपुर के आवास पर जाकर उनसे मुलाकात की, जिसे प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के नेतृत्व के खिलाफ बड़ा राजनीतिक संदेश माना जा रहा है। मुलाकात के बाद चन्नी ने वरिष्ठ नेताओं को निलंबित किए जाने पर नाराजगी जताते हुए कहा कि नेतृत्व को सभी की बात सुननी चाहिए और यह लड़ाई किसी पद या कुर्सी की नहीं, बल्कि पंजाब के मुद्दों की है। उन्होंने कहा कि पार्टी की प्राथमिकता राज्य के हितों की रक्षा होनी चाहिए।

 

वहीं, मदन लाल जलालपुर ने अपने निलंबन को अनुचित बताते हुए दावा किया कि उन्होंने कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व के खिलाफ कोई आपत्तिजनक टिप्पणी नहीं की और बिना कारण बताओ नोटिस दिए उन पर कार्रवाई की गई। दूसरी ओर, प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि जलालपुर को पार्टी विरोधी गतिविधियों और केंद्रीय नेतृत्व के खिलाफ टिप्पणियों के कारण पहले ही निलंबित किया जा चुका था। इस बीच समाना में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कुछ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजा वड़िंग के खिलाफ नारेबाजी भी की, जिससे पार्टी के भीतर जारी गुटबाजी और असंतोष खुलकर सामने आ गया।

Priyanshi Chaturvedi 2 August 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.