शहजाद पूनावाला ने बीजेपी राष्ट्रीय प्रवक्ता पद से दिया इस्तीफा, X बायो से हटाया पार्टी का उल्लेख
Shehzad Poonawalla resigns, BJP national spokesperson,  X bio.

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कथित तौर पर अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों के अनुसार, उन्होंने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए अपना त्यागपत्र सौंपा है। हालांकि, इस संबंध में न तो बीजेपी और न ही शहजाद पूनावाला की ओर से कोई आधिकारिक सार्वजनिक बयान जारी किया गया है। इस बीच, उनके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' के प्रोफाइल में किए गए बदलाव ने इस खबर को लेकर चर्चाएं तेज कर दी हैं।

 

शहजाद पूनावाला ने अपने नए X बायो से 'राष्ट्रीय प्रवक्ता, बीजेपी' का उल्लेख हटा दिया है। अब उनके बायो में लिखा है, “धर्म: इस्लाम, संस्कृति: हिंदू, विचारधारा: भारतीय। लेखक: GST की यात्रा; पीएम नरेंद्र मोदी का आजीवन अनुयायी।” हाल के दिनों में उन्होंने अपने पुराने इंटरव्यू के वीडियो भी साझा किए थे, जिनमें सक्रिय राजनीति से अलग होने के संकेत मिलते हैं। हालांकि, उनके इस्तीफे और भविष्य की भूमिका को लेकर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

Priyanshi Chaturvedi 31 July 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.