Patrakar Priyanshi Chaturvedi
तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी के इंजीनियरिंग छात्रों को लेकर दिए गए ‘क्रिमिनल वेस्ट’ बयान पर सियासी विवाद गहरा गया है। हैदराबाद में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि राज्य में हर साल बड़ी संख्या में इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स निकलते हैं, लेकिन कई युवाओं में नौकरी के लिए जरूरी बुनियादी कौशल की कमी है। उनके इस बयान पर विपक्षी दलों ने छात्रों का अपमान करने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री की आलोचना की और इसे युवाओं के मनोबल को ठेस पहुंचाने वाला बताया।
विवाद बढ़ने के बाद मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने सफाई देते हुए कहा कि उनका उद्देश्य छात्रों को निशाना बनाना नहीं, बल्कि शिक्षा व्यवस्था की कमियों और स्किल डेवलपमेंट की जरूरत को उजागर करना था। उन्होंने कहा कि आज के समय में केवल डिग्री पर्याप्त नहीं है, बल्कि रोजगार पाने के लिए व्यवहारिक ज्ञान, तकनीकी दक्षता और आवश्यक कौशल भी जरूरी हैं। उनके मुताबिक, शिक्षा प्रणाली में सुधार और युवाओं को रोजगार के अनुरूप तैयार करना समय की मांग है।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |