एंटी पेपर लीक बिल पर आज लोकसभा में बहस, विपक्ष छात्रों के मुद्दे पर सरकार को घेरेगा
anti-paper leak bill ,Lok Sabha, government , students.

लोकसभा में सोमवार को एंटी पेपर लीक विधेयक पर चर्चा होगी। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह विधेयक पेश करेंगे, जबकि सरकार की ओर से शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी बहस का जवाब दे सकते हैं। भाजपा ने इस चर्चा में अपने युवा सांसदों बांसुरी स्वराज और तेजस्वी सूर्या को प्रमुख वक्ता बनाया है। वहीं एनडीए के सहयोगी दलों के सांसद भी बहस में हिस्सा लेंगे। सरकार इस विधेयक को परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता बढ़ाने और पेपर लीक रोकने की दिशा में बड़ा कदम बता रही है।

 

दूसरी ओर, विपक्ष ने छात्रों पर पुलिस कार्रवाई और कथित पेलेट गन के इस्तेमाल के मुद्दे पर सरकार को घेरने की रणनीति बनाई है। राहुल गांधी पहले ही इस मामले में गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिख चुके हैं और संसद में भी इसी मुद्दे को उठाने की तैयारी है। पिछले सप्ताह शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद अब विपक्ष का फोकस गृह मंत्रालय की भूमिका पर रहेगा। माना जा रहा है कि पेपर लीक और छात्रों से जुड़े मुद्दों पर लोकसभा में आज तीखी बहस और हंगामे के आसार हैं।

Priyanshi Chaturvedi 27 July 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.