प्रशांत किशोर बोले- धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा शुरुआत, बिहार आए CJP तो मिलेगा समर्थन
जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को देश के युवाओं की जीत बताते हुए कहा कि यदि कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) बिहार में छात्रों के मुद्दों, पेपर लीक, बेरोजगारी और सरकार की कथित गलत नीतियों के खिलाफ आंदोलन करती है, तो जनसुराज उसका समर्थन करेगा। बांकीपुर उपचुनाव के बीच पटना में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि सोनम वांगचुक उनके व्यक्तिगत मित्र हैं और यदि CJP बिहार आकर छात्रों के हित में काम करती है तो उसका स्वागत किया जाएगा।
प्रशांत किशोर ने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा जवाबदेही की नई शुरुआत है और यह दिखाता है कि जनता के एकजुट होने पर सरकार को भी निर्णय बदलने पड़ते हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली का हालिया छात्र आंदोलन किसी एक संगठन का नहीं, बल्कि पेपर लीक, बेरोजगारी और व्यवस्था से नाराज युवाओं का आंदोलन था। उनके अनुसार, यह सिर्फ शुरुआत है और अब सरकार में जवाबदेही की यह परंपरा आगे भी जारी रहेगी।