Patrakar Priyanshi Chaturvedi
मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने दतिया उपचुनाव को लेकर भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। हरदा की कृषि उपज मंडी में किसान महाचौपाल और 'हल्ला बोल' आंदोलन को संबोधित करते हुए उन्होंने दावा किया कि भाजपा दतिया में 50 करोड़ रुपये लेकर पहुंची है और मतदाताओं को प्रति वोट 5 हजार रुपये देने की तैयारी कर रही है। पटवारी ने कहा कि भाजपा से जनता परेशान हो चुकी है और दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत प्रदेश में सत्ता वापसी की नींव साबित होगी।
पटवारी ने किसानों के मुद्दों को लेकर भी राज्य सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने मूंग खरीदी की सीमा बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदर्शन करने वाले किसानों पर दर्ज एफआईआर की निंदा करते हुए चेतावनी दी कि यदि 3 अगस्त तक लिमिट नहीं बढ़ाई गई तो कांग्रेस मूंग उत्पादक जिलों में किसानों के साथ चक्काजाम करेगी। उन्होंने यह भी दावा किया कि 2028 में कांग्रेस की सरकार बनने पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) कानून लागू किया जाएगा और तय MSP से कम कीमत पर उपज खरीदने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |