Patrakar Priyanshi Chaturvedi
महाराष्ट्र की राजनीति में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के दोनों गुटों के संभावित विलय की चर्चाएं तेज हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एनडीए नेतृत्व ने शरद पवार और सुनेत्रा पवार गुट को एकजुट होकर फिर से एनडीए का हिस्सा बनने का प्रस्ताव दिया है। सूत्रों के अनुसार, संसद में संभावित संविधान संशोधन विधेयकों के लिए आवश्यक दो-तिहाई बहुमत को ध्यान में रखते हुए यह पहल की गई है। रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि दोनों गुटों के बीच संतुलन बनाने के लिए केंद्रीय मंत्रिमंडल में दो पद देने का प्रस्ताव भी रखा गया है।
हालांकि, इस संभावित विलय के सामने कई चुनौतियां भी हैं। पार्टी के भीतर सत्ता और पदों के बंटवारे को लेकर मतभेद बने हुए हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, सुनेत्रा गुट राष्ट्रीय अध्यक्ष पद और महाराष्ट्र के वित्त विभाग की मांग कर रहा है, जबकि पार्टी के कई वरिष्ठ नेता इन मांगों पर सहमत नहीं हैं। वहीं, शरद पवार गुट के इन शर्तों को स्वीकार करने की संभावना भी कम मानी जा रही है, जिससे दोनों गुटों के बीच सहमति बनना फिलहाल आसान नहीं दिख रहा है।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |