दतिया उपचुनाव: कांग्रेस को सपा का समर्थन, भाजपा के सामने मुकाबला दिलचस्प
Datia by-election: SP ,Congress; contest, BJP

मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस को समाजवादी पार्टी (सपा) का समर्थन मिलने से मुकाबला और रोचक हो गया है। कांग्रेस प्रत्याशी कुंवर घनश्याम सिंह ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, विधायक फूल सिंह बरैया सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। वहीं, सपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव भी अपने समर्थकों के साथ पहुंचे और कांग्रेस प्रत्याशी को समर्थन देने की घोषणा की।

 

नामांकन से पहले कुंवर घनश्याम सिंह ने मां पीतांबरा पीठ और प्राचीन बनखंडेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर चुनाव अभियान की शुरुआत की। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि कांग्रेस और सपा के साथ आने से उपचुनाव में भाजपा के सामने चुनौती बढ़ सकती है। हालांकि, चुनावी परिणाम मतदाताओं के रुझान और प्रचार अभियान पर निर्भर करेंगे।

Priyanshi Chaturvedi 13 July 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.