Patrakar Priyanshi Chaturvedi
शरद पवार ने महाराष्ट्र सरकार द्वारा किसान कर्जमाफी योजना में किए गए बदलावों का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का आभार जताया है। पवार ने कहा कि योजना की कुछ शर्तों के कारण बड़ी संख्या में किसान लाभ से वंचित हो रहे थे, लेकिन सरकार द्वारा उन शर्तों को वापस लेने से लाखों किसानों को राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह फैसला किसानों की भावनाओं के अनुरूप है और प्राकृतिक आपदाओं तथा कृषि उपज के कम दामों से जूझ रहे किसानों के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा।
इस बयान के बाद पवार की पार्टी के NDA में शामिल होने की अटकलें फिर तेज हो गई हैं। हाल ही में महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद को लेकर हुई बैठक के दौरान शरद पवार की उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात ने भी राजनीतिक चर्चाओं को हवा दी। हालांकि, NCP (शरद पवार) के प्रदेश अध्यक्ष शशिकांत शिंदे ने NDA में शामिल होने या कांग्रेस में विलय की अटकलों को खारिज करते हुए इन्हें महज अफवाह बताया है। सूत्रों के अनुसार, पार्टी के कई नेता फिलहाल NDA में जाने के पक्ष में नहीं हैं।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |