Patrakar Priyanshi Chaturvedi
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोला। बीजेपी विधायक रितेश तिवारी ने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी के शासनकाल में वर्तमान मुख्यमंत्री को विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए भी 108 बार अदालत का दरवाजा खटखटाना पड़ा। उन्होंने कहा कि उस समय राजनीतिक कार्यक्रमों में बाधाएं खड़ी की जाती थीं, जबकि अब कानून के अनुसार सभी को समान अवसर मिल रहा है।
रितेश तिवारी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में पहली बार डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की विचारधारा को मानने वाली सरकार बनी है, इसलिए यह अवसर पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए ऐतिहासिक और उत्साह से भरा है। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कोलकाता दौरे का भी स्वागत करते हुए कहा कि उनके आगमन से कार्यकर्ताओं का मनोबल और बढ़ा है। वहीं, ममता बनर्जी के उस आरोप को भी उन्होंने खारिज किया, जिसमें उन्होंने बारुईपुर जाने से रोके जाने की बात कही थी।
बीजेपी विधायक विजय ओझा ने भी कहा कि वर्तमान सरकार राष्ट्रवाद और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों के प्रति प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि उनकी 125वीं जयंती पर 125 फीट ऊंची प्रतिमा की आधारशिला रखी जा रही है। ओझा ने दावा किया कि अब पश्चिम बंगाल में कानून का शासन है और किसी भी घटना पर कार्रवाई नियमों के अनुसार की जाती है, जबकि पहले कई मामलों को दबा दिया जाता था।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |