Patrakar Priyanshi Chaturvedi
केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने उत्तर प्रदेश की राजनीति को लेकर बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि उनकी पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में हिस्सा लेगी। उन्होंने बताया कि पार्टी उत्तर प्रदेश में अपने संगठन का विस्तार कर रही है और चुनाव लड़ने की पूरी तैयारी में है। हालांकि, सीट बंटवारे और संभावित गठबंधन को लेकर अंतिम फैसला राज्य इकाई की सिफारिश के आधार पर लिया जाएगा, जिस पर केंद्रीय संसदीय बोर्ड अंतिम मुहर लगाएगा।
चिराग पासवान ने यह भी घोषणा की कि पार्टी संस्थापक और पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की जयंती इस वर्ष लखनऊ में मनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि यह आयोजन केवल श्रद्धांजलि कार्यक्रम नहीं होगा, बल्कि उत्तर प्रदेश में पार्टी के संगठनात्मक विस्तार अभियान का महत्वपूर्ण हिस्सा बनेगा। पार्टी का लक्ष्य राज्य में जमीनी स्तर पर अपनी मौजूदगी मजबूत कर राजनीतिक प्रभाव बढ़ाना है।
राजनीतिक जानकार चिराग पासवान के इस बयान को उत्तर प्रदेश की चुनावी राजनीति में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की सक्रिय भूमिका की शुरुआत के रूप में देख रहे हैं। माना जा रहा है कि आने वाले समय में पार्टी अपने संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ चुनावी रणनीति और संभावित सहयोगियों को लेकर भी महत्वपूर्ण फैसले ले सकती है।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |