Patrakar Priyanshi Chaturvedi
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर बिहार की राजनीति गरमा गई है। केंद्रीय मंत्री Chirag Paswan और केंद्रीय मंत्री Jitan Ram Manjhi इस मुद्दे पर आमने-सामने आ गए हैं। चिराग पासवान ने भोजपुर के बिलौटी गांव पहुंचकर भरत तिवारी के परिजनों से मुलाकात की, उन्हें सांत्वना दी और घटना को एनकाउंटर नहीं बल्कि हत्या बताया। उन्होंने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और जो भी दोषी हों, उनके खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जानी चाहिए।
वहीं जीतन राम मांझी ने पुलिस कार्रवाई का बचाव करते हुए कहा कि पुलिस ने परिस्थितियों के अनुसार सही कदम उठाया। उनका कहना था कि यदि पुलिस कार्रवाई नहीं करती, तो पुलिसकर्मियों की जान खतरे में पड़ सकती थी। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि यदि भरत तिवारी निर्दोष था तो उसके खिलाफ पहले से दर्ज मामलों का क्या आधार था और उसके पास मौजूद हथियार लाइसेंसी था या नहीं।
मांझी ने कहा कि यदि पुलिस की मंशा जान लेने की होती तो गोली शरीर के ऊपरी हिस्से में चलाई जाती, जबकि पुलिस ने कमर के नीचे गोली चलाई थी। उन्होंने इसे परिस्थितिजन्य कार्रवाई बताया। दूसरी ओर, चिराग पासवान के बयान के बाद इस मामले ने राजनीतिक रंग पकड़ लिया है और एनकाउंटर की निष्पक्ष जांच तथा पुलिस कार्रवाई को लेकर बहस तेज हो गई है।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |