Patrakar Priyanshi Chaturvedi
पश्चिम बंगाल की राजनीति में तृणमूल कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। बारासात से चार बार की सांसद काकोली घोष दस्तिदार ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। लंबे समय से संगठन के भीतर चल रही नाराजगी के बीच उनके इस फैसले ने राजनीतिक हलकों में हलचल बढ़ा दी है। सूत्रों के मुताबिक काकोली घोष ने अपना इस्तीफा पार्टी के प्रदेश अध्यक्षSubrata Bakshi को भेजा है। काकोली पार्टी की महिला इकाई और कई महत्वपूर्ण संगठनात्मक जिम्मेदारियों से जुड़ी हुई थीं।
इससे पहले काकोली घोष ने बारासात जिला अध्यक्ष पद से भी इस्तीफा दिया था, जिसे पार्टी नेतृत्व ने तुरंत स्वीकार करते हुए तपस चटर्जी को नया जिला अध्यक्ष नियुक्त कर दिया। इसके बाद से ही पार्टी के अंदर असंतोष और मतभेद की चर्चाएं तेज हो गई थीं। माना जा रहा है कि हालिया चुनावी नतीजों और संगठनात्मक फैसलों को लेकर वह काफी समय से नाराज चल रही थीं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि उनका इस्तीफा TMC के भीतर बढ़ती अंदरूनी खींचतान का संकेत हो सकता है।
Kakoli Ghosh Dastidar लंबे समय तक TMC की महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रह चुकी हैं और पार्टी के बंगा जननी कार्यक्रम में सक्रिय भूमिका निभाती रही हैं। संगठन में उनकी पहचान एक पुराने और भरोसेमंद चेहरे के रूप में रही है। ऐसे में उनके सभी पद छोड़ने कोMamata Banerjee के नेतृत्व वाली पार्टी के लिए एक राजनीतिक और संगठनात्मक झटके के रूप में देखा जा रहा है।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |