Patrakar Priyanshi Chaturvedi
दिल्ली आबकारी नीति मामले से जुड़ी सुनवाई के दौरान जज के खिलाफ कथित सोशल मीडिया कैंेन चलाने के आरोप में दिल्ली हाईकोर्ट नेArvind Kejriwal, Manish Sisodia समेत आम आदमी पार्टी के 7 नेताओं को आपराधिक अवमानना मामले में नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने सभी नेताओं से चार सप्ताह के भीतर जवाब मांगा है। मामले की अगली सुनवाई 4 अगस्त को होगी।
यह कार्रवाई जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा द्वारा शुरू की गई स्वतः संज्ञान प्रक्रिया के तहत हुई। आरोप है कि शराब नीति मामले की सुनवाई के दौरान जज और न्यायपालिका की छवि खराब करने के लिए सोशल मीडिया पर सुनियोजित अभियान चलाया गया। जस्टिस नवीन चावला और जस्टिस रविंदर डुडेजा की डिवीजन बेंच ने मामले की गंभीरता को देखते हुए नोटिस जारी किए।
नोटिस पाने वालों मेंSanjay Singh, Saurabh Bharadwaj, दुर्गेश पाठक, विनय मिश्रा और पार्टी के सोशल मीडिया ऑपरेशन्स हेड देवेश विश्वकर्मा भी शामिल हैं। विवाद तब शुरू हुआ जब जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा ने खुद को केस से अलग करने की मांग खारिज कर दी थी। इसके बाद सोशल मीडिया पर कथित तौर पर न्यायपालिका की निष्पक्षता पर सवाल उठाने वाले पोस्ट साझा किए गए, जिसे अदालत ने गंभीर माना।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |