ED रेड पर केजरीवाल का बड़ा हमला, बोले- ‘औरंगजेब की तरह हो रहा अत्याचार’
Kejriwal

पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी के बाद आम आदमी पार्टी ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। AAP संयोजक अरविन्द केजरीवाल ने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल चुनाव खत्म होते ही पंजाब में लगातार ईडी की कार्रवाई शुरू कर दी गई। उन्होंने कहा कि जांच एजेंसियों का इस्तेमाल राजनीतिक दबाव बनाने के लिए किया जा रहा है।

केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर राज्यसभा सांसदअशोक मित्तल का जिक्र करते हुए दावा किया कि पहले उनके यहां भी ईडी की रेड हुई थी और बाद में वे भाजपा में शामिल हो गए। उन्होंने आरोप लगाया कि नेताओं पर दबाव बनाकर पार्टी बदलवाने की कोशिश की जा रही है। केजरीवाल ने कहा कि संजीव अरोड़ा के यहां पहले भी रेड हो चुकी थी, लेकिन भाजपा में शामिल न होने पर दोबारा कार्रवाई करवाई गई।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना मुगल शासक औरंगजेब से करते हुए केजरीवाल ने कहा कि पंजाब हमेशा अन्याय के खिलाफ खड़ा रहा है और अब भी दबाव की राजनीति का सामना करेगा। उन्होंने कहा कि किसानों के आंदोलन की तरह पंजाब इस बार भी मजबूती से जवाब देगा और पूरे देश को “अत्याचार” से बचाने का काम करेगा।

Priyanshi Chaturvedi 9 May 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.