ममता का बड़ा बयान: “मैं आजाद पंछी, इस्तीफा नहीं दूंगी”
 Mamata Banerjee

Mamata Banerjee ने Kolkata में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर साफ कहा कि वे मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा नहीं देंगी। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी पार्टी All India Trinamool Congress जनादेश से नहीं, बल्कि साजिश के कारण हारी है। ममता ने चुनाव आयोग को भी निशाने पर लेते हुए कहा कि “मैं अब आजाद पंछी हूं, कहीं से भी चुनाव लड़ूंगी और शेर की तरह लड़ाई जारी रखूंगी।”

ममता ने आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान उनके कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई की गई, अधिकारियों के तबादले हुए और माहौल प्रभावित किया गया। उन्होंने कहा कि वे चुनाव आयोग के खिलाफ कदम उठाएंगी और इसके लिए एक फैक्ट फाइंडिंग कमेटी भी बनाई जाएगी, जिसमें सांसदों समेत अन्य लोग शामिल होंगे।

इधर शहर के न्यूटाउन इलाके में एक भाजपा कार्यकर्ता की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि तेज आवाज में म्यूजिक बजाने को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद Bharatiya Janata Party कार्यकर्ता पर हमला किया गया। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है और पुलिस जांच में जुटी है।

 
Priyanshi Chaturvedi 6 May 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.