पीएम मोदी 54वीं बार वाराणसी पहुंचे, विकास परियोजनाओं की सौगात
PM Modi, visits ,Varanasi ,54th time, presents ,development, projects

 

नरेंद्र मोदी आज 28 अप्रैल को वाराणसी के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे हैं। पिछले 11 वर्षों में यह उनका 54वां दौरा है। उनके आगमन से पहले भाजपा नेताओं ने  काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की, जहां योगी और पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे। शहर में जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया, वहीं चौसठी घाट पर महिलाओं ने शंखनाद कर उत्साह जताया।

प्रधानमंत्री इस दौरे में 6332 करोड़ रुपये की 163 विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। इनमें रेल-सड़क सिग्नेचर ब्रिज और कबीरचौरा मंडलीय चिकित्सालय में सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल की आधारशिला प्रमुख हैं। इन परियोजनाओं से पूर्वांचल और आसपास के क्षेत्रों, खासकर बिहार के मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी और बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलेगी।

दौरे के दौरान पीएम 40 हजार महिलाओं को संबोधित करेंगे और उनसे संवाद भी करेंगे। सुरक्षा के मद्देनजर पूरे शहर में कड़े इंतजाम किए गए हैं, जिसमें एसपीजी सहित हजारों सुरक्षाकर्मी तैनात हैं और कई इलाकों में ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया है। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर वाराणसी में व्यापक तैयारियां और उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।

Priyanshi Chaturvedi 28 April 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.