Patrakar Priyanshi Chaturvedi
West Bengal के उत्तर 24 परगना जिले के जगदल में प्रधानमंत्री की रैली से पहले माहौल तनावपूर्ण हो गया। सोमवार को प्रस्तावित रैली से ठीक पहले रविवार रातBharatiya Janata Party औरAll India Trinamool Congress के समर्थकों के बीच झड़प हो गई। इस दौरान पत्थरबाजी, फायरिंग और देशी बम फेंके जाने की घटनाएं सामने आईं, जिसमें तीन लोग घायल हो गए।
घटना के दौरान एकCentral Industrial Security Force (CISF) जवान के पैर में गोली लगने का दावा किया गया है। वहीं भाटपाड़ा सीट से भाजपा उम्मीदवार पवन कुमार सिंह के घर पर भी बम फेंके जाने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि इलाके में लगे पोस्टर और झंडे फाड़े जाने के बाद विवाद और बढ़ गया, जिसके चलते थाने के सामने ही दोनों पक्षों में टकराव हो गया।
इस घटना के बीच राज्य में चुनावी सरगर्मियां भी चरम पर हैं। केंद्रीय गृह मंत्रीAmit Shah कोलकाता और हुगली में रोड शो कर रहे हैं, जबकि मुख्यमंत्रीMamata Banerjee अपने विधानसभा क्षेत्रों में जनसभाएं कर रही हैं। प्रधानमंत्रीNarendra Modi ने भी चुनावी दौरे के दौरान कोलकाता में प्रसिद्ध कालीबाड़ी मंदिर में पूजा-अर्चना की थी। ऐसे में हिंसा की यह घटना राज्य के पहले से ही गरम चुनावी माहौल को और तनावपूर्ण बना रही है।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |