AAP में बड़ा सियासी संकट: 7 सांसदों के जाने के बाद केजरीवाल-सिसोदिया की बैठक
 delhi Major political, crisis AAP: Kejriwal-Sisodia ,meeting after, 7 MPs leave

आम आदमी पार्टी (AAP) को बड़ा झटका लगा है, जब राघव चड्डा समेत सात राज्यसभा सांसदों ने पार्टी छोड़कर बीजेपी का रुख कर लिया। इस घटनाक्रम ने दिल्ली की राजनीति में हलचल मचा दी है और पार्टी के संगठन व नेतृत्व पर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक साथ इतने सांसदों का जाना AAP के लिए अब तक का सबसे बड़ा सियासी संकट माना जा रहा है।

 

इसी बीच वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदियाने पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच करीब आधे घंटे तक बातचीत हुई, जिसमें मौजूदा राजनीतिक स्थिति और आगे की रणनीति पर चर्चा की गई। माना जा रहा है कि पार्टी अब डैमेज कंट्रोल के लिए नई रणनीति बनाने में जुट गई है, क्योंकि अंदरूनी मतभेद खुलकर सामने आ चुके हैं।

 

पार्टी छोड़ने वालों में अशोक कुमार मित्तल, संदीप पाठक, हरभजन सिंह, रजिंद्र गुप्ता, विक्रमजीत सिंह साहनी और स्वाति मालीवाल जैसे नाम शामिल हैं। AAP अब दलबदल कानून के तहत कार्रवाई की तैयारी कर रही है और राज्यसभा सभापति को पत्र भेजने की योजना है। सूत्रों के मुताबिक, राघव चड्ढा को उपनेता पद से हटाए जाने के बाद से ही पार्टी में मतभेद बढ़ने लगे थे, जिसने अंततः इस बड़े राजनीतिक बदलाव का रूप ले लिया।

Priyanshi Chaturvedi 25 April 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.