Patrakar Priyanshi Chaturvedi
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दौरान कुमारगंज में बीजेपी प्रत्याशी सुवेंदु सरकार पर भीड़ द्वारा हमले की घटना सामने आई है। आरोप है कि मतदान के दौरान कुछ लोगों ने उनके साथ मारपीट की, जिससे इलाके में तनाव फैल गया। इस घटना के बाद चुनाव आयोग ने तुरंत संज्ञान लेते हुए वीडियो में दिख रहे लोगों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के निर्देश जारी किए हैं।
हमले के बाद प्रतिक्रिया देते हुए सुवेंदु सरकार ने आरोप लगाया कि उनके पोलिंग एजेंटों को कई बूथों से बाहर निकाल दिया गया था। उन्होंने कहा कि जब वह मौके पर पहुंचे और टीम को वापस अंदर पहुंचाने की कोशिश की, तभी बूथ नंबर 24 पर उनकी टीम पर हमला हुआ। उन्होंने इस घटना के लिए टीएमसी को जिम्मेदार ठहराते हुए राज्य में भय का माहौल बनाए जाने का आरोप लगाया।
इसी बीच मुर्शिदाबाद में भी हिंसा और झड़प की खबरें सामने आई हैं, जहां अज्ञात लोगों द्वारा देशी बम फेंके जाने से कई लोग घायल हो गए। घटना के बाद राजनीतिक माहौल और गरमा गया है, और आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। चुनाव आयोग ने पूरे मामले की निगरानी बढ़ा दी है और शांति बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |