ट्रंप के भारत पर बयान से विवाद, ईरान का तीखा पलटवार
Trump

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रैम्प के भारत को लेकर दिए गए आपत्तिजनक बयान पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विवाद खड़ा हो गया है। मुंबई में ईरान का दूतावास ने सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए ट्रंप को “कल्चरल डिटॉक्स” लेने की सलाह दी और कहा कि पहले भारत आकर देखें, फिर टिप्पणी करें। इस पोस्ट के साथ भारत की खूबसूरत तस्वीरें भी साझा की गईं।

 

दरअसल, ट्रंप ने एक पोस्ट में पॉडकास्ट होस्ट  माइकल सैवेज की बातों को दोहराते हुए भारत और चीन को “हेलहोल” बताया था। साथ ही भारतीय टेक इंडस्ट्री और अंग्रेजी भाषा को लेकर भी विवादित टिप्पणियां की थीं। इस बयान पर भारत सरकार ने कड़ा विरोध जताया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जैस्वाल ने इसे गलत और अनुचित बताते हुए कहा कि यह भारत-अमेरिका संबंधों की वास्तविकता को नहीं दर्शाता।

 

विवाद बढ़ने पर भारत में अमेरिकी दूतावास ने सफाई देते हुए कहा कि ट्रंप भारत को एक महान देश मानते हैं और दोनों देशों के बीच मजबूत रिश्ते हैं। गौरतलब है कि मार्क रुबीओ की आगामी भारत यात्रा से पहले यह विवाद सामने आया है, जिससे कूटनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है।

Priyanshi Chaturvedi 24 April 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.