Patrakar Priyanshi Chaturvedi
लोकसभा के विशेष सत्र के दौरान महिला आरक्षण से जुड़े संशोधन विधेयकों पर चर्चा के बीच कई दिलचस्प और हल्के-फुल्के पल देखने को मिले। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव को ‘मित्र’ बताते हुए कहा कि वे कभी-कभी उनकी मदद कर देते हैं। इस टिप्पणी पर अखिलेश यादव और डिंपल यादव मुस्कुराते नजर आए, जिससे सदन का माहौल कुछ देर के लिए हल्का हो गया।
वहीं, कांग्रेस सांसद के.सी. वेणुगोपाल के बोलने के दौरान माइक को लेकर एक मजेदार स्थिति बनी। राहुल गांधी ने माइक बंद होने की बात कही, जिस पर स्पीकर ओम बिरला ने चुटकी लेते हुए कहा कि माइक सिर्फ राहुल गांधी का बंद होता है, वेणुगोपाल का नहीं। इस पर सदन में हंसी का माहौल बन गया और राहुल गांधी भी मुस्कुराते नजर आए।
इसके अलावा गृह मंत्री अमित शाह ने भी बहस के दौरान विपक्ष पर तंज कसते हुए स्पीकर से कहा कि वे विपक्ष को ज्यादा समय दें ताकि सरकार भी मजबूती से जवाब दे सके। पूरे सत्र के दौरान गंभीर बहस के बीच ऐसे कई पल देखने को मिले, जिन्होंने संसद के माहौल को थोड़ा हल्का बना दिया।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |