Patrakar Priyanshi Chaturvedi
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एक कार्यक्रम के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई जब मधुमक्खियों के झुंड ने अचानक हमला कर दिया। यह घटना डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान हुई, जिसमें कई अधिकारी मधुमक्खियों के डंक से घायल हो गए। स्थिति बिगड़ते ही कार्यक्रम को तुरंत रोकना पड़ा।
बताया जा रहा है कि हमले के दौरान मंच पर मौजूद लोग घबरा गए और अपनी सीटों से उठकर इधर-उधर भागने लगे। कुछ अधिकारी गमछे और अन्य वस्तुओं की मदद से खुद को बचाते नजर आए। इसी दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सुरक्षा कर्मियों और अधिकारियों ने छतरी व घेराबंदी के जरिए सुरक्षित बाहर निकाला।
घटना के बाद कार्यक्रम को तुरंत समाप्त कर दिया गया। इसी बीच राजनीतिक हलचल भी तेज हो गई है, क्योंकि चर्चा है कि नीतीश कुमार जल्द ही मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं, जिससे बिहार में नए राजनीतिक समीकरण बनने की संभावना जताई जा रही है।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |